मसौली बाराबंकी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की आयोजित अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी 2021 के परिणाम में क्षेत्र के ग्राम बिंदौरा निवासी प्रभात सिंह पुत्र श्री दिनेश प्रताप सिंह ने पाँचवी रैंक प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी बने। प्रभात सिंह की सफलता पर स्वजनों के अलावा पूरा गांव व क्षेत्र खुशी से इतरा रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदौरा निवासी किसान दिनेश सिंह के पुत्र प्रभात सिंह ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास कर क्षेत्र का का मान बढ़ाया है सेंट एंथोनी स्कूल बाराबंकी से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर वर्ष 2007 में हाईस्कूल व वर्ष 2009 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी प्रभात सिंह का परिवार एक सम्पन किसान परिवार है जिनके एक बड़े भाई अध्यापक है वही दूसरे भाई वर्तमान ग्राम सभा के ग्राम प्रधान है।उनके चयन से गांव में हर्ष का माहौल है।
Related Posts

