धनंजय ने भाजपा सांसद बृजभूषण के विरूद्ध खोला मार्चा बोले-‘डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को पदमुक्त करे सरकार‘

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। राष्ट्रमंडल खेल में तीन बार की चैम्पियन विनेश फोगाट और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक समेत भारत के शीर्ष पहलवान जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का गम्भीर आरोप लगाया है। इसके दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। शनिवार को सपा के वरिष्ठ नेता एवं सीनियर खिलाड़ी धनंजय शर्मा ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर जिस तरिके से अंतरष्ट्रीय खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण एवं गम्भीर मामला है। इससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को गहरा अघात पहुंचा है। जो देश के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है। नैतिकता के आधार पर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को इस्तीफा देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरा देश खिलाड़ियों के सम्मान में सड़क पर इस्तीफे की मांग करेगा। धनंजय शर्मा ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर को देश की बेटियों के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए। यह उनका नैतिक धर्म है। जो सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सम्मान की बात करती है। उसी भाजपा सरकार का सांसद बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करता है। जो बेहद शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से जाँच करानी चाहिए। फिलहाल डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को इस्तीफा देना चाहिए अन्यथा सरकार को उन्हें पद मुक्त करना चाहिए। ऐसा न करके सरकार की कथनी और करनी को उजागर करता है। जिसका जवाब उन्हें जनता देगी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!