सहसवान। प्रदेश सरकार बिधूत उपभोक्ताओं को हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है लेकिन मीटर विभाग का कर्मचारी जमकर अबेध कर रहा है खराब मीटर बदलने के एवज़ मे उपभोकताओं को डरा धमका कर जबरन अबेध वसूली पर उतारू है ।
मोहल्ला नयागंज निवासी प्रेमवती पत्नी मोती ने आलाधिकारियों को दिये शिकायती पत्र मे आरोप लगाया है कि उसके आवास पर लगा बिधूत मीटर खराब हो गया था । इसी दोरान उन्होने कस्टुमर केयर नंबर 1912 पर कॉल कर मीटर बदलबाने की गुहार लगाई जिसके चलते वह अपना बिधूत बिल समय से जमा कर सके । कुछ समय बाद बदायू मीटर विभाग की ओर से कॉल आई कि मे ब्रजेश बोल रहा हूँ और घर का पता पूंछा । कुछ देर मे उनके आवास पर पहुँच गया । पुराना मीटर उतार कर नया मीटर लगा दिया ।पुराने मीटर मे कमी बताकर तीन हजार रुपए की मांग करने लगा जो उपभोक्ता ने देने से इंकार कर दिया और पुराना मीटर लेकर चले गए । कुछ देर बाद वापस आए और कहा कि मीटर मे बहुत कमी है कल बदायूं आकर मिल लेना । इससे पूर्व भी कई उपभोक्ताओं ने ब्रजेश के खिलाफ अबेध वसूली की शिकायत की है लेकिन अभी उक्त के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई । प्रेमवती ने आलाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर उक्त ब्रजेश के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

