यातायात नियमों का पालन कराने एवं करने की शपथ दिलाई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सड़क सुरक्षा मानव श्रंखला का शुभारंभ उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र द्वारा शहबाजपुर पुलिस चौकी से डार्लिंग रोड होते हुए तहसील तक मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया। सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन में शपथ दिलाते हुए आए हुए स्कूली बच्चों एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों ने वचन लिया कि रोड पर वाहन चलाते समय शराब आदि का सेवन ना करें, जीवन अमूल्य है।चार पहिया गाड़ी चलाते समय शील्ड बेल्ट का प्रयोग करें, घर परिवार में बच्चे आपका इंतजार कर रहे हैं इस तरह के विचार उप जिलाधिकारी ने रखें इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सहसवान खंड विकास अधिकारी दहगवां, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, डाo हरिनिवास यादव, एनपीआरसी राजन यादव, प्रधानाचार्य नसीम अहमद, तहसीलदार सहसवान, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, समस्त विभागों के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!