…..सुभाष चन्द्र बोस स्कूल परिसर मे वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। देश प्रेमी अमर सेनानी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर सोमवार को सुभाष चन्द्र बोस स्कूल परिसर मे वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ।क्रार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक रामनरेश यादव ने नेता सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेताजी फिरंगियों को देश से मुक्त कराने के लिए तुम मुझे खून दो ‘ मै तुम्हें आजादी दूगा ने आजाद हिन्द फौज के जवानो के अन्दर जोश भर दिया था । आज हम भी नेताजी की याद मे उनके जीवन के पहलूओ पर कहे गये विचारों और कथनों को याद करेगें । उनके उन कथनों मे नेताजी की बुद्विमता और उनकी अद्वत प्रतिभा की झलग साफ तौर पर दिखती है नेता जी सुभाष चंद्र बोस के ऐतिहासिक भाषण कथन विचारों पर प्रकाश आज भी आम लोगो को प्रेरित करते है ।इस मौके पर राजकुमार सोनी ने देश पर कवि पाठ किया मेरा भारत सदा महान रहे ।अखिल विश्व मे सबके दिल मे भारत सम्मान रहे। शरद यादव ने रचना पढी क्या बतलायें दुनियां वालों कैसा ये वीर सुभाष हमारा था मां प्रभावती की गोदी का वह प्यारा राज दुलारा था।स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर प्राधानाचार्य शरद यादव , सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश वर्मा राजकुमार सोनी राजेन्द्र वर्मा ,पुप्पेन्द्र रावत ,नाबिया अंसारी, तंजीला अंसारी, इकरा वारसी, , जितेंद्र यादव, विकास यादव, अन्जू वर्मा, मोहित सोनी , चांदनी, गुड़िया पांडेय, मोहिनी, रागिनी, प्रतिभा यादव सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र अभिभावक मौजूद रहे। शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!