यमन के मज़बूत एयर डिफ़ेंस ने सऊदी गठजोड़ से हमले की शक्ति छीन ली हैः यमनी रक्षा मंत्री

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

यमन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि देश के एयर डिफ़ेंस को अधिक मज़बूत बनाए जाने के बाद सऊदी गठजोड़ भविष्य में हवाई हमलों की हिम्मत नहीं कर सकेगा।अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ मुहम्मद नासिर अलआतेफ़ी ने जारी साल को अपने देश की विजयों व सफलताओं का साल क़रार दिया है। उनका कहना था कि सन 2020 देश की रक्षा शक्ति में वृद्धि का साल होगा। यमन के रक्षा मंत्री ने कहा कि वह दिन जल्द ही आएगा जब सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के युद्धक विमान हमारी वायु सीमा में घुसने की हिम्मत भी नहीं कर सकेंगे।
 
दूसरी ओर यमन के प्रधानमंत्री अब्दुल अज़ीज़ बिन हब्तूर ने कहा है कि देश सभी मोर्चों पर सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सऊदी अगठजोड़ को किसी भी मैदान में सफलता नहीं मिली है। यमन के प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर सऊदी अरब ने यमन के ख़िलाफ़ युद्ध समाप्त न किया तो आरामको तेल प्रतिष्ठान से तेल के निर्यात को असंभव बना दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि यमन की उच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख ने रविवार को देश के अंदर बनाए गए चार एयर डिफ़ेंस सिस्टमों का अनावरण किया है।

Don`t copy text!