पशुपालकों को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने घर घर जाकर तिलक, चंदन, वंदन एव शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। आधुनिक भारत मे जहाँ लोग देशी गायों को पालन से दूर भाग रहे है वही आज भी देशी गायों का पालन कर जीवनपार्जन करने वाले पशुपालकों को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने पशुपालकों के घर घर जाकर तिलक, चंदन, वंदन एव शाल उढ़ाकर सम्मानित किया।
भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष विद्या प्रकाश वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र वानप्रस्थी, जिला संयोजक योगेन्द्र चौधरी , जिला कोषाध्यक्ष डा०शिवकुमार रामशंकर मिश्रा ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा सियाराम विश्वकर्मा ने दादरा निवासी पशुपालक सौकल दादरा , रहरामऊ निवासी मिश्रीलालयादव, गौड़वा गवरी निवासी शुक्लाबाबा , बिकौली निवासी रामखेलावनयादव, सिरौलीगौसपुर मुंजापुर निवासी अशोक कुमार वर्मा के तिलक चंदन लगाते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष विद्याप्रसाद वर्मा ने बताया कि भारतीय किसान संघ के गांव गांव जाकर देशी गाय पलको को सम्मानित करने का कार्य कर रही हैं जिससे लोगो मे देशी गाय पालने के प्रति लोग जागरूक हो।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!