ताड़ीखाना खुलने से ग्रामीण परेशान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अटवटमऊ से निकलने वाले अटवटमऊ बाया शेखपुर मर्ग पर स्थित बांसीनपुरवा वही रोड से 50 मीटर की दूरी पर एक खेत में ताड़ीखाना खुला हुआ है। ज्ञात हो कि यह रोड कई गांव को जोड़ता है। इस रोड से हजारों राहगीर सफर करते है तो वहीं राहगीरो के साथ सैकड़ों विद्यार्थी भी शिक्षा ग्रहण करने हेतु इसी मार्ग से सफर करते हुए निकलते है। परंतु आए दिन रोड पर खुलेआम हो रही खजूर के पेड़ से निकालने वाली ताड़ी की बिक्री विद्यार्थियों की आने जाने में बाधा बनी हुई है क्योंकि मनचले यहां आकर के ताड़ी पीते हैं और रोड पर हंगामा करते हैं जिस पर लगाम लगाने में क्षेत्र की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने जब इसकी शिकायत पत्रकार से की तो मौके पर पाया गया कि कि ठेका सतगुरु शरण प्रसाद जयसवाल का है। और वह खुलेआम रोड पर इसकी बिक्री करवाते हैं बिक्री जहां पर होनी चाहिए वहां पर नहीं दूसरे स्थान पर की जा रही है मौके पर इनके पास लाइसेंस की कोई भी प्रति भी नहीं है ना तो कोई बोर्ड लगा है। ना बैठने की कोई व्यवस्था है। जब विक्रेता से स्थान और पेड़ तथा लाइसेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया लाइसेंस जयसवाल जी के पास है हमारे पास चालान है और उन्होंने कहा है यही चालान जी तुम्हारा लाइसेंस है। इस संबंध में हलका इंचार्ज लक्ष्मीकांत सोनकर से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विक्रेता के पास लाइसेंस है उन्होंने हम को दिखाया था और वह ठीक तरीके से बेच रहे हैं अगर आपको कोई आपत्ति है तो संबंधित विभाग से जानकारी लीजिए कोई कमी मिलती है तो हम कार्रवाई करेंगे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!