दो बड़े ट्रांसफार्मर तोड़े, 15 लाख कीमती कापर तेल चोरी विभागीय जे.ई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना इलाके के रामपुर गांव स्थित रामताराम मंदिर मेला ग्राउंड में लगे दो कीमती बिजली ट्रांसफार्मरो को तोड़कर उसमें लगे कीमती उपकरण और करीब सवा चार कुंतल कापर के अलावा 6 कुंतल बिजली तेल उठा ले गए । इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई। विभाग के जेई ने पुलिस को तहरीर दी है। इस घटना से विभाग का करीब 15 लाख का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की रात 12 बजे 11 हजार बिजली के तारों को काट कर सप्लाई बाधित कर दी गयी । इसके बाद कई लोगो ने रामपुर महोत्सव परिसर में बनी लोहे की बैरीकेटिंग के अंदर रखे दो ट्रांसफर पहला 4 सौ केवी दूसरा 250 केवी को कटर से तोड़ दिया और कॉपर तेल उठा ले गये। इस घटना में सवा चार कुंतल कॉपर और 6 कुंतल बिजली आयल के अलावा महंगे उपकरण चोरी हुए है। इसके अलावा कोई सामान परिसर से गायब नही हुआ। इससे साफ है कि चोरों के निशाने पर कापर और तेल ही था। बताया कि 4 सौ केवी के ट्रांसफार्मर में ढाई कुंतल कॉपर और 350 केवी ट्रांसफार्मर में 1 कुंतल 80 किलो कापर भरा होता है। दोनों ट्रांसफार्मर में 6 कुंतल तेल होता है। कॉपर का रेट 6 सौ रुपया प्रति किलो और बिजली तेल का रेट 110 रुपया लीटर है। कुल कॉपर का रेट दो लाख 55 हजार और कुल बिजली तेल 66 हजार का मार्किट रेट होता है। लेकिन विभाग का कहना है कि कॉपर के तार पर विशेष प्रकार का पानी चढ़ाया जाता है इस लिए ऐसे उपकरण काफी महंगे तैयार होते है। बताया कि अगर दोनो ट्रांसफार्मर नए खरीदे जायेगे तो 15 लाख कीमत अदा करना पड़ेगा। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिली है जांच की जा रही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!