मृतक माँ बेटी की शिनाख्त देर शाम परिजनों ने की।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सोमवार की दोपहर सफदरगंज चौराहे पर हाईवे पार करते समय हुए दर्दनाक हादसे में मृतक माँ बेटी की शिनाख्त देर शाम परिजनों ने की। मृतका अपनी 7 वर्षीय पुत्री के साथ अपने मायके ग्राम सादुल्लापुर जा रही थी। बताते चले सोमवार की दोपहर लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सफदरगंज चौराहे पर हाईवे सड़क पार करते अयोध्या की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक रौंदते हुए फरार हो गया था मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने मृतक माँ बेटी की शिनाख्त की काफी कोशिश की परन्तु शिनाख्त न होने पर लावारिस हालात में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वही सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर मजरे सैदनपुर निवासी उत्तम कश्यप की बहन गुड़िया जो अपनी ससुराल थाना रुदौली से मायके आ रही थी देर शाम तक घर न पहुँचने पर पता किया तो हादसे की शिकार हुई माँ बेटी की शिनाख्त गुड़िया पत्नी राम कुमार व 7 वर्षीय पुत्री प्रिया निवासी मोहल्ला सूफियाना थाना व कस्बा रुदौली के रूप में हुई। मृतका अपनी ससुराल से बीमार भाई उत्तम को देखने के लिए अपने मायके ग्राम सादुल्लापुर जा रही थीं।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!