जैदपुर के बहुचर्चित मेराज के हत्यारों को आजीवन कारावास और पंद्रह ₹15000 जुर्माना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नं0-01) बाराबंकी ने प्रत्येक हत्याभियुक्तों को आजीवन कारावास व 15,000-15,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया–
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी मा0 न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्याया0 में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी, जिससे मा0 न्या0 अपर सत्र न्यायाधीश (कोर्ट नं0-01) बाराबंकी द्वारा थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 560/2011 धारा 34/302/201 भादवि बनाम 1-सिराज पुत्र निसार 2- मेराज पुत्र निसार 3- एजाज पुत्र निसार निवासीगण मो0 महमूदपुर कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक हत्याभियुक्तों को आजीवन कारावास व 15,000-15,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया व शकीला बानो पत्नी निसार, हसीन बानो पुत्री निसार को उपरोक्त धाराओं में दोषमुक्त किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 20.08.2011 को वादी नसीरूल पत्नी नाज निवासी मो0 लोधपुरवा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ने अभियुक्तगण द्वारा उनके पुत्र की हत्या कर शव गायब कर देने के सम्बन्ध में थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी पर मु0अ0सं0 560/11 धारा 302/201 भादवि बनाम 1- सिराज पुत्र निसार 2- मेराज पुत्र निसार 3- एजाज पुत्र निसार 4- निसार पुत्र स्व0 कुदरत 5- हसीन बानो पुत्री निसार 6- शकीला बानो पत्नी निसार निवासीगण मो0 महमूदपुर कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी पंजीकृत कराया। तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए, विवेचना के उपरान्त अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया
।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

