बिजली बढ़ोत्तरी पर तत्काल रोक लगाए सरकार: धर्मवीर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सरकार द्वारा सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध न कराये जाने तथा बिजली दरों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रशासन ने आप कार्यकर्ताओं का मांगपत्र लेकर धरना समाप्त कराया। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में बिजली को लेकर ये स्पष्ट किया गया था कि चुनाव जीतने के बाद सरकार जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। जोकि भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल है। पर ऐसा नहीं हुआ। इधर हाल ही में बिजली के दाम घटना तो दूर की बात बल्कि सरकार ने बिजली की दरों में 23 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव भी रख दिया है। जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा और ये प्रस्ताव कहीं से भी स्वीकार करने योग्य नहीं है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपील करती है कि जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए। तथा बिजली के दामों में होने वाली बेतहाशा वृद्धि को रोकने की उचित कार्यवाही करें। अगर सरकार ने जनता को सस्ती बिजली और किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई तो आम आदमी पार्टी चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी नूर सिद्दकी, जुगराज सिंह, ब्रजेंद्र कुमार, नन्हे राम, राष्ट्रीय किसान मंच के वेद बाजपेई सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!