कबाड़ियो फूंका मेडिकल सामान, कई स्कूली छात्र बेहोष, तीन रिफर मामला कमरियाबाग स्थित किंग जार्ज इण्टर कॉलेज का, कबाड़ी गिरफ्तार

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270 बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। कबाड़ का धंधा करने वालों की अमानवीय गतिविधियों से शहर के कई इलाकों में रहने वाले लोग परेशान हैं ऐसे ही कुछ कूड़े के व्यवसायियों ने बुधवार को नशीली दवाओं को जलाकर कई बच्चों की जान को जोखिम में डाल दिया। जिसके बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गयी और आनन फानन में सभी मूर्क्षित छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया यह सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची तो मामले की गम्भीरता को देखते हुए

अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह पुलिस महकमें के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए यह जानलेवा कृत्य करने वाले कबाड़ियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी। बता दें कि बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के राजकमल रोड स्थित कमरियाबाग श्मशानघाट के पास संचालित किंग जार्ज स्कूल में पढ़ाई और छात्रों के प्रेक्टिकल चल रहे थे। इस दौरान स्कूल बाउण्ड्री के पीछे बसी अवैध झुग्गी झोपड़ी से उठा धुंए का गुबार स्कूल के अन्दर फैल गया और लैब में प्रेक्टिकल कर रहे 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राएं इस धुंए के बीच फस गये और बेहोश होकर गिरने लगे। जिससे स्कूल महकमा सख्ते में आ गया और बेहोश हुए छात्रों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचे सभी छात्र छात्राओं का युद्ध स्तर पर इलाज शुरु कर दिया गया। इस दौरान तीन छात्राओं जिनमें अफजा रईस, नाजिया सिराजुद्दीन, फलक आरिफ सिद्दीकी का आक्सीजन लेवल कम होता देख चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी छात्र सुरक्षित हैं स्कूल के पीछे रहकर कबाड़ का काम करने वाले कबाड़ियों द्वारा मेडिकल सामग्री जलायी गयी थी जिससे उसके धुएं से छात्र छात्राओं की हालत बिगड़ी इस घटना के सभी जिम्मेदार कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!