सुकर्रा गंगा घाट का नाम शुक्राचार्य घाट आरती चबूतरे का नाम भारत भारती

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी के सुकर्रा घाट का नाम राष्ट्रीय ग्रामीण विकास समिति संयोजक तथा संयोजक मंडल सर्वोदय मंडल के संयोजक जय भारत की पहल पर शुक्राचार्य घाट तथा आरती चबूतरे का नाम भारत भारती रखने की घोषणा की गई तत्पश्चात एकादशी पर्व पर गंगा आरती का अपराहन में आयोजन किया गया जहां गंगा आरती में भारी तादाद में पहुंचे लोगों ने भाग लिया I ज्ञात रहे राष्ट्रीय ग्रामीण विकास समिति संयोजक तथा संयोजक मंडल सर्वोदय मंडल के संयोजक जय भारत के द्वारा सहसवान तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी के सकर्रा घाट पर महा महीने में प्रत्येक सोमवार अपराह्न 1:00 से 3:00 तक गंगा आरती का आयोजन किया जाता है I
गंगा नदी के सुकर्रा घाट का नाम एकादशी पर्व पर जय भारत में शुक्राचार्य घाट नाम से तथा गंगा आरती चबूतरे का नाम भारत भारती पुकारे जाने की घोषणा करते हुए कहां मैथिलीशरण गुप्त की राष्ट्रीय लोकप्रिय रचना से लिया गया नाम भारत भारती आरती चबूतरे का रखा गया है तत्पश्चात उन्होंने ग्रामीणों के साथ गंगा नदी घाट पर अमावस्या के विशेष दिन पर आरती का आयोजन किया तथा पूजा अर्चना की कार्यक्रम में भारी तादाद में ग्रामीण एवं संभ्रांत लोग उपस्थित थे सुकर्रा घाट पर प्रत्येक सोमवार को अपराहन 1:00 से 3:00 तक होने वाली आरती में भारी तादाद में ग्रामीणों का पहुंचना प्रारंभ हो गया है I
जब भारत ने जानकारी देते हुए बताया की गंगा नदी के सुकर्रा घाट पर महा महीने में प्रारंभ की गई सोमवार को अपराहन में होने वाली आरती कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने के लिए क्षेत्र के संभ्रांत एवं धर्मा लंबी लोगों की टीम बनाकर सहयोग लिया जाएगा इसके लिए उन्होंने संपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है उन्होंने कहा कछला गंगा घाट की तरह सुकर्रा घाट बदला हुआ नाम शुक्राचार्य घाट पर भी प्रत्येक दिवस को आरती का आयोजन प्रारंभ कराया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!