जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन को ठंड से असहाय लोगों को बचाव हेतु 1000 कंबल भेजें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। जिला प्रशासन द्वारा तहसील सहसवान क्षेत्र के ऐसे निर्धन असहाय बेसहारा लोगों को शीतलहर से बचाव हेतु 1000 कंबल उपलब्ध कराए हैं उप जिलाधिकारी ने लेखपालों से प्रत्येक ग्राम में असहाय बेसहारा निर्धन बेवा आदि ऐसे 10 लोगों को चिन्हित करते हुए तत्काल सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं l उप जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि वह क्षेत्र के ऐसे लोगों को कंबल प्रदान करने हेतु चिन्हित करें जिन्हें वास्तव में आवश्यकता है और वह उसके पात्र हैं किसी भी अपात्र को कंबल प्रदान नहीं किए जाएंगे I इसलिए लेखपाल ग्राम में भ्रमण कर समाजसेवी संभ्रांत लोगों से मिलकर तथा स्वयं जांच करके प्रत्येक ग्राम से 10 लोगों को चिन्हित करते हुए सूची तैयार कर कार्यालय को प्राप्त कराएं जिससे उन्हें कंबल का वितरण किया जा सके I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!