सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 12 प्रार्थना पत्र हुए निस्तारित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता से समयान्तर्गत निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 184 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें राजस्व विभाग से सम्बन्धित 101 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 13 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 27 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 22 प्रार्थना पत्र, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित 8 प्रार्थना पत्र, कृषि विभाग से सम्बन्धित 03 प्रार्थना पत्र, नगर पंचायत से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र, अन्य विभाग से सम्बन्धित 06 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर 12 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

 

Don`t copy text!