कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी रूपकिशोर जबर सिंह ओमदेव शर्मा के एसआई पद पर प्रोन्नत होने पर अधिकारियों बधाई दी

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। बिसौली कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी रूपकिशोर, जबर सिंह व ओमदेव शर्मा के एसआई पद पर प्रोन्नत होने पर अधिकारियों व साथियों ने बधाइयां दीं। सम्मान समारोह में सीओ पवन कुमार, कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने प्रोन्नति प्राप्त करने वाले आरक्षियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। सीओ पवन कुमार ने कहा कि प्रोन्नति प्राप्त करने के बाद जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। कोतवाल श्री शुक्ला ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि प्रोन्नत साथी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी व कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे। समारोह में इंस्पेक्टर क्राईम कुलदीप कुमार, एसएसआई ओमपाल सिंह, चौकी प्रभारी योगराज सिंह, एसआई शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रिजावुल हसन, बन्टी, मनोज कुमार, शुभम कुमार, अमित, प्रभात कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!