जनता की बेहतरी के लिए बढ़ते है दाम: भाजपा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बजट पर चर्चा करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने दूध की बढ़ी हुई कीमतों पर कहा कि बड़े फैसले लेने पड़ते है। गुरूवार को सूबे की सरकार के लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद प्रभारी मंत्री के तौर पर पहली बार बाराबंकी पहुंचे थे। नगर पालिका के शिव सिंह सरोज सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मंत्री जितिन प्रसाद ने केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट का व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने सरकार द्वारा जारी किए गए बजट की प्राथमिकताएं और खूबियों को बताया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी विततीय वर्ष 2023-24 का बजट लोक कल्याणकारी है। इस आम बजट का एजेंडा नागरिकों को बड़े अवसर उपलब्ध कराना, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, उन्हें मजबूती प्रदान करना है। इस दौरान पत्रकारों द्वारा दूध के बढ़े दामों के सवाल पर जवाब देते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि कोई सरकार कभी नहीं चाहती कि आम आदमी पर बोझ पड़े लेकिन कठोर फैसले लेने पड़ते है। यह जनता की बेहतरी के लिए होता है। उन्होंने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किसानों पर ध्यान रखना है। पशु पालन, डेरी सेक्टर को आगे बढ़ाना है। अमूल जैसी फैक्ट्री को उत्तर प्रदेष में आने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि हम उन लोगों की रोजी रोटी का ध्यान रखें जो लोग दुग्ध व्यवसाय पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग की जिम्मेदारी मुझे मुख्यमंत्री और संगठन ने दी है, उस लोक निर्माण विभाग के जरिए जनपद की सड़कें और संपर्क मार्ग को बढ़ाना, यातायात समस्याओं का समाधान निकालना तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना मेरी प्राथमिकता होगी। जिले के समस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

