जनपद स्तरीय निवेश कुंभ 2023 बदायूँ क्लब में आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिखाया जाएगा सजीव प्रसारण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायॅू 9719216984

बदायूँ । लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। बदायूँ जिले में निवेश के इच्छुक करीब 100 उद्यमी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसके अलावा बदायूँ के प्रति निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। समिट से पहले बदायूँ जिले को 3241.24 करोड़ रुपए के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। 10 से 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बड़ी बात है कि बदायूँ़ में लक्ष्य 1500 करोड़ रुपए के सापेक्ष 3241.24 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जो जिले को मिले लक्ष्य से दोगुने से भी अधिक है। इससे जनपद में 6352 लोगों को रोजगार मिलेगा। गुरुवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी प्रदीप वार्ष्णेय, जिला विकास अधिकारी रामसागर यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार तथा अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ जनपद के बदायूँ क्लब बदायूँ में प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय निवेश कुंभ 2023 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराने के लिए पहले से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की तैयारियां पूर्ण कर ली जाए।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 10 फरवरी को लखनऊ में रहेंगे। जनपद में होने वाले जनपद स्तरीय निवेश कुंभ 2023 के लिए उद्यमी काफी उत्साहित हैं। लखनऊ में होने वाले इस समिट का बदायूं क्लब बदायूँ में सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायॅू 9719216984

Don`t copy text!