एसडीबी पब्लिक स्कूल मैं चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चौथे दिन जूनियर व सीनियर छात्र छात्राओं ने अपने हुनर दिखाए
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली एसडीबी पब्लिक स्कूल भटपुरा में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन जूनियर व सीनियर छात्र छात्राओं ने अपने हुनर दिखाए। सीनियर ग्रुप के बालीबाल व कबड्डी मैचों के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। सोमवार को बैडमिंटन, मटका फोड़, पैंडुलम टारगेट, रिंग द टारगेट खेलों में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बालीबाल व कबड्डी टीमों के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले हुए। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने बच्चों का जमकर उत्साह बढ़ाया। खेलों के आयोजन में खेल इंचार्ज मनोज चौहान, राहुल, अनमोल, सपन, मोहनलाल, प्रियेश, पवन, स्वाति, सौम्या, सविता आदि का प्रमुख सहयोग रहा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

