मसौली बाराबंकी। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सोनी यादव के नेतृत्व में विकासखण्ड मसौली की ग्राम पंचायत करन्द में तीन दिवसीय श्रमदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बहुत दिनों से निरस्त पड़े आदर्श तालाब का पुनर्निर्माण किया गया जिसमें युवा मंडल अध्यक्ष रोहित यादव के साथ मिलकर 40 युवाओं ने अपना योगदान दिया तथा साथ मिलकर तालाब का सौंदर्यीकरण किया कार्यक्रम के पहले दिन तालाब के किनारे लगी झाड़ियों को कटवाया और खुदाई की दूसरे दिन सीढ़ियों का निर्माण करवाया तथा बैठने हेतु कुर्सियों को बनाया तथा तीसरे दिन तालाब के किनारे बनी दीवारों पर पेंटिंग करके कार्यक्रम का समापन किया इस अवसर पर उपस्थित जिला युवा अधिकारी समिति प्रियंका सिंह चौहान जी ने बच्चों को नेहरू युवा केन्द्र के बारे में बताया साथ ही अपने गांव की साफ सफाई करने के लिए तथा श्रमदान करके अपने गांव को आदर्श बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया तथा तालाब पर योगदान देने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया साथ ही तालाब के किनारे पौधे लगाएं इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय यादव, राकेश, बाबू, रोहित यादव, मोहित यादव, सोहित यादव, नीरज, अंकित, शिवम, प्रीति यादव मंडल सदस्य सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे
Related Posts

