3 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार

अवधेश कुमार वर्मा

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस 3 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 425 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सफदरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार तिवारी
उपनिरीक्षक हरिशंकर राय राजेश यादव थाना
विजय प्रकाश यादव हेड कॉन्स्टेबल शिवकुमार, रमेश प्रताप सिंह, रमेश प्रताप सिंह कांस्टेबल चीकू कुमार, नितेश कुमार द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अलग अलग स्थानों से मादक पदार्थ तस्कर गौस मोहम्मद पुत्र सिद्दीक निवासी रसौली थाना सफदरगंज . धनीराम पुत्र स्व0 दयाराम निवासी औलिया लालपुर थाना सफदरगंज . नीरज कुमार वर्मा उर्फ अजय कुमार वर्मा पुत्र देवकी नन्दन वर्मा निवासी खानपुर इनायतुल्ला थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 425 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

Don`t copy text!