सरगना सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद एसपी ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कई जनपदों में पंचायत घरों को निषाना बनाकर लाखों रुपये के उपकरण चोरी करने वाले शातिर चोर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गये थे। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस टीम प्रभारी और स्वाट टीम प्रभारी के साथ में प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा ने गिरोह के सरगना सहित तीन शातिर चोरों को धर दबोचा। जिसमें दो चोर सगे भाई हैं। पुलिस ने चोरों की निषादेही पर चोरी किये गये 35 बैटरा, इनवर्टर, सात मानीटर, तीन डीबीआर, पांच सीपीयू, पांच यूपीएस सहित अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त की गयी दो मोटर साइकिलों के साथ साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये। पुलिस अधीक्षक ने इस गुडवर्क से खुष होकर पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जनपद के थाना कोठी, असन्द्रा, लोनीकटरा, हैदरगढ़, सुबेहा आदि थाना क्षेत्रों में पिछले दो माह के अन्दर शातिर चोरों ने लगभग एक दर्जन पंचायत घरों को निषाना बना करके लाखो रुपये के बैटरा, इनवर्टर, सीपीयू व अन्य कीमती उपकरण चुरा ले गये थे। चोरों द्वारा ताबड़तोड़ की जा रही पंचायत भवनों में चोरी के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के साथ साथ सर्विलांस सेल प्रभारी अंकित त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार सिंह को लगा दिया था। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी असन्द्रा नितीष कुमार श्रीवास्तव और स्वाट टीम व सर्विलांस टीम के प्रभारियों ने छापा मारकर नैपुरा घाट पुल के पास से कोतवाली हैदरगढ़ के ग्राम संसारा निवासी राहुल कोरी पुत्र रामचन्द्र कोरी इसी गांव के रहने वाले रोहित कुमार पुत्र जगन्नाथ त्यागी व नितिन कुमार पुत्र जगन्नाथ को धर दबोचा। पुलिस ने इन लोगों की निषादेही पर 35 अद्द बैटरा, 20 इनवर्टर, सात मानीटर, 3 डीबीआर, पांच सीपीयू, पांच यूपीएस, तीन बोर्ड के अलावा एक अवैध असलहा, तीन मोबाइल फोन व दो पल्सर मोटर साइकिलें बरामद की। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गये चोरों का एक गिरोह है जिसका सरगना राहुल कोरी है जबकि दो अन्य चोर रोहित और नितिन सगे भाई हैं। उन्होने आगे बताया कि इन चोरों के गिरोह ने पिछले एक साल के अन्दर जनपद बाराबंकी अमेठी, रायबरेली, अयोध्या सहित आस पास के जनपदों के थानों में पंचायत भवनों को निषाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि यह लोग दिन में मोटर साइकिल द्वारा गांवो में जाकर पंचायत भवनों की रैकी करते थे और उसके बाद घटना को अंजाम देते थे। उन्होने यह भी बताया कि चोरी किये गये उपकरणों को शातिर चोर किसी सूनसान जगह पर छिपाकर रख देते थे। पकड़े गये चोरो के गिरोह ने बाराबंकी जनपद के ग्राम जगतखेड़ा, मोहम्मदपुर, मियांमऊ, कमेला, शहरी इस्लामपुर, जलालपुर, जियनपुर, सादुल्लापुर, सुजारा, बहुता, नवचेतना विद्यालय पूरेबघेल, गोतौना सहित जनपद अमेठी के कई थाना क्षेत्रों के पंचायत भवनों में चोरी की घटनाओं को कुबूल किया है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि यह लोग सस्ते दामों पर चोरी किया गया सामान बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक ने इस गुडवर्क पर खुष होकर पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!