ट्रिपल मर्डर से थर्राया बदायूं जिला थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव में हुआ खूनी संघर्ष:- पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, गोली लगने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल –

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

गांव के ही अमर सिंह और महिपाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दोपहर के समय दोनों ही पक्ष खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच गाली-गलौज के बाद फायरिंग हो गई

बदायूं। सहसवान जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भक्ता नगला में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि गांव के अमर सिंह और महिपाल के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दोपहर के समय दोनों ही पक्ष खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच गाली-गलौज के बाद फायरिंग हो गई। दोनों ओर से चली गोली में अमर सिंह का भाई 30 वर्षीय रेशम पाल, महिपाल का बेटा 15 वर्षीय जयप्रकाश, उसका भतीजा 22 वर्षीय सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

तो वहीं इस गोलीबारी में अमर सिंह, उसका भाई 25 वर्षीय राधेश्याम, महिपाल और महिपाल का भतीजा 24 वर्षीय हरिओम घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात अजय प्रताप और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस की जीप से लाए गए घायल:- जरीफनगर के गांव आरिफपुर भक्ता नगला में दो पक्षों के बीच जब खूनी संघर्ष हुआ और घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में अधिकारी गांव पहुंचे तो घायलों को पुलिस जीप में ही तत्काल लेकर जिला मुख्यालय लेकर आए और उपचार दिलाया। खेत का विवाद बन गया जानलेवा:- आरिफपुर भक्ता नगला में खूनी संघर्ष का मामला हुआ है। अब तक की जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की माने तो दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी। यह पुरानी रंजिश खेत के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच बनी हुई है। मेड़ विवाद दोनों पक्षों के बीच चल रहा था और बुधवार को खेत पर खाद लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। नौबत खूनी संघर्ष तक पहुंची और चार लोगों की जान चली गई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!