आदर्श इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट चित्रकला और उर्दू की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। बिसौली रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई बसई में इंटरमीडिएट चित्रकला और उर्दू की परीक्षा शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि प्रथम पाली में इण्टर चित्रकला में 175 परक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 56 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उधर शाम की पाली में उर्दू विषय मे मात्र एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। डॉ घनश्याम दास ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सभी अध्यापक एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा से कर रहे हैं ताकि अच्छे माहौल में पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपादित हो सके। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व आन्तरिक सचल दल द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी भी ली गयी। केन्द्र पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशीष गुप्ता स्टेटिक मजिस्ट्रेट सर्वेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बदायूँ परीक्षा प्रभारी रामाधार शर्मा, परीक्षा सहायक हरदीप सिंह, विश्वेश पाठक, अनुपम शर्मा, सुधाकर शर्मा, मुकेश शर्मा, अमित पाराशरी, आशीष उपस्थित रहे ।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!