अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र का गांव में स्वागत हुआ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं । बिसौली अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा के साथ वृहस्पतिवार को गांव मोहम्मदपुर मई पहुंचे। यहां मंडलीय महामंत्री नत्थूलाल शर्मा के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंडलीय महामंत्री के आवास पर आयोजित बैठक में श्री मिश्र ने बताया कि आगामी 26 फरवरी को चंदौसी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों को शामिल करते हुए ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन आयोजित होगा। इस ब्राह्मण सम्मेलन में चंदौसी एसडीएम कोर्ट के आदेश पर भूमाफियाओं से साठ गांठ के बाद ब्राह्मण किरायेदार परिवार प्रशांत बशिष्ठ पुत्र पालिंद्र बशिष्ठ के मकान पर बीती 10 फरवरी को प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर ढहाए जाने व परिवार की महिलाओं बच्चों से बदसलूकी के मामले में चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में दोनों मंडलों के ब्राह्मणों के साथ आगे के आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। श्री मिश्र ने आह्वान किया कि ब्राह्मण बंधु सम्मेलन में पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना के लिए आंदोलन की रणनीति में शामिल हों। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वरिष्ठ (60वर्ष से ऊपर) ब्राह्मणों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक का संचालन नत्थू लाल शर्मा मंडलीय महामंत्री ने किया । बैठक की अध्यक्षता रमेशचंद्र शर्मा ने की। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, देवपाल शर्मा, प्रेमनिवास मिश्रा, महावीर प्रसाद शर्मा, मुनीश कुमार शर्मा, आशा रानी मिश्रा, दीक्षा मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, सतीश चन्द्र मिश्रा, विनोद शर्मा, रामकुमार मिश्रा,हरिओम शर्मा, मुकुल मिश्रा, सुरेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!