सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला सैदनपुर बाराबंकी मे,वेडेन पावेल का जन्मदिन स्काउट चिंतन दिवस 2023 को मनाया गया,

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी । सैदनपुर गांव में आज श्री सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला सैदनपुर बाराबंकी मे उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड जिला बाराबंकी के जिला प्रशिक्षक शिवराम सo अo के नेतृत्व में वेडेन पावेल का जन्मदिन स्काउट चिंतन दिवस 2023 को मनाया गया, बोर्ड परीक्षा चल रही है इस को ध्यान में रखते हुए प्रथम पाली की परीक्षा समाप्ति वा द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू होने के बीच के समय का उपयोग करते हुए दोपहर के छोटे से समय में कार्यक्रम मनाया गया l इस अवसर पर बेसिक स्काउट मास्टर श्री राजकुँमर दुबे ने बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से व्यक्ति के अंदर अनुशासन की भावना का विकास होता है विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश कुमार दीक्षित ने बताया के आज के बिगड़ते हुए माहौल में स्काउटिंग की उपादेयता अत्यधिक बढ़ जाती है विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार यादव ने कहा के इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए हम प्रत्येक बालक बालिका का बोर्ड परीक्षा के बाद प्रशिक्षण बुलाकर अपने विद्यालय श्री सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला सैदनपुर मे प्रशिक्षण का कार्य कराएंगे प्रशासनिक अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम जिस महान विचारक भारत स्काउट गाइड के संस्थापक वेडेन पावेल के जन्मदिवस को चिंतन दिवस के रूप में मना रहे हैं यह चिंतन दिवस तभी सार्थक होगा जब हम सभी महान विचार लार्ड बेडेन पावेल जी के बनाए गए सिद्धांतों को आत्मसात कर संपूर्ण समाज को हर स्थिति में एक दूसरे का सहयोग करने और हर परिस्थितियों से निपटने के लिए आत्मनिर्भर बनाने हेतु समाज के सभी वर्गों को प्रेरित करेंगे कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ने किया था तथा बोर्ड परीक्षा में केंद्र के स्टैटिक मजिस्ट्रेट श्री सचिन कुमार मौर्य जूनियर इंजीनियर सिंचाई विभाग द्वारा बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया विद्यालय केंद्र परीक्षा प्रभारी राजकुमार प्रवक्ता मीनाक्षी पटेल पूनम, श्रीमती देवी, अजय कुमार, दीपक शुक्ला प्रबंधक पुत्र आदित्य दीक्षित, चंद्रेश कुमार, अभिनव मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी अनुपम आदि सभी शिक्षक मौजूद रहे शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!