मसौली बाराबंकी। जिला सहकारी बैंक लि0 शाखा बड़ागांव के तत्वावधान में शनिवार को बड़ागांव मुख्य बाजार में बैंक द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू होते हुए सहायक विकास अधिकारी सहकारिता शैलेन्द्र कुमार ने बैंक द्वारा प्रोत्साहित की जा रही कृषक कल्याणकारी योजनाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वरोजगार योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले फसली ऋण के प्रति जागरूक किया । लोकगायक जमुना प्रसाद कनौजिया एव कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति का बैंक में खाता होना आवश्यक है क्योंकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों के माध्यम से किया जा रहा है। कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में शामिल हो। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पैसे की बचत करने, साहूकार से कर्ज न लेने व लेने के बाद सही ढंग से लौटाने के बारे में जागरूक किया गया। नाटक टीम द्वारा जिला सहकारी बैंक के विभिन्न नियमों की जानकारी भी दी गई और किसानों को नियमों से फायदों के बारे में बताया। टीम ने समय-समय पर लेने वाले ऋण को लौटाने, शिक्षा की आवश्यकता व उसके लाभ आदि के बारे में बताया गया। बचत खाता, शिक्षा अधिकार अधिनियम पर आधारित प्रस्तुति की लोगों ने सराहना की।
इस मौके पर उपस्थित लोगों से विभिन्न योजनाओं के बारे में सवाल भी किए गए। सही उत्तर देने वालों को एडीओ सहकारिता शैलेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में साधन सहकारी समिति बड़ागांव के सचिव सन्दीप कुमार गुप्ता, मसौली सचिव सुनील कुमार वर्मा, भयारा सचिव विजय कुमार, बैंककर्मी सुएब खां सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Related Posts

