मसौली में आयोजित थाना समाधान दिवस

अवधेश कुमार वर्मा

मसौली बाराबंकी। उपजिलाधिकारी रामनगर प्राची सिंह की अध्यक्षता में थाना मसौली में आयोजित थाना समाधान दिवस 12 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। सभी मामले राजस्व से सम्बंधित होने के कारण निस्तारण के लिए टीमो का गठन किया गया है।
सिसवारा निवासी मदनचन्द्र, वंशराज पुत्र अंगद ने नाली विवाद की शिकायत की, बांसा निवासी श्रीमती पत्नी एखलाख, अमलोरा निवासी अनिल कुमार मिश्रा पुत्र ओमकार, बड़ागांव निवासी पिंटू, रामू , बड़ागांव निवासी जफर किदवई, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, त्रिलोकपुर निवासी फुरकान, बांसा निवासी रंजीता देवी, अमलोरा निवासी तेज नरायन सिंह, पूरे मनभावन पुरवा चंद्रशेखर ने जमीनी विवाद की शिकायत की।

थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राम निरंजन यादव, चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर रंजीत यादव सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Don`t copy text!