आधा दर्जन पूर्व प्रधानों पर लटकी रिकवरी की तलवार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

फतेहपुर, बाराबंकी। सरकारी धन के गबन के आरोप में आधा दर्ज प्रधान रिकवरी के जद में फंस गये है। जिला पंचायतराज अधिकारी रोहित भारती ने 2017-2018 में शामिल ग्राम पंचायतों के प्रधानों के नाम जारी करके सनसनी फैला दी है। विकास खण्ड फतेहपुर की ग्राम पंचायतों गौरा करौंदी के तत्कालीन प्रधान सियाराम पर 18 लाख 80 हजार 167 रुपये, रीवा चपरी के प्रधान कैलाष से 1 करोड़ 9 लाख 89185 रुपये, भटुआमऊ की प्रधान रही सोनम मौर्या से 11 लाख 87 हजार 326 रुपये, नंदरासी की प्रधान रही मुन्नी से 11 लाख 19160 रुपये, सौरंगा की तत्कालीन प्रधान आसमा 10 लाख 79225 रुपये तो वहीं गौरासैलक प्रधान रही रकाबुल पर 16 लाख 86100 रुपये की रिकवरी होने की तलवार लटक चुकी है। जांच में इस बात की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी के निर्देष पर प्रधान रिकवरी की जद में आ गए हैं। बिना विकास कार्य कराये सरकारी धन का गबन कर चुके प्रधानों से रिकवरी की कार्यवाही शुरु हो चुकी है। निदेशक पंचायती राज के आदेश पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने आरोपी प्रधानों की पड़ताल शुरु कर दी है, जिस पर आरोपी प्रधानों में हडकम्प मचा हुआ है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!