अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गम्भीर रूप से घायल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। शादी समारोह में शामिल होने आई एक 35 वर्षीय महिला अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या लखनऊ हाईवे पर बावली चौराहे के समीप स्थित राॅयल आरचिड गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के आयोजन में कानपुर की दीपा गुप्ता (35) पत्नी कौशल शामिल होने आई थी। कपडों को ईस्त्री कराने के लिए अपने पति के साथ बावली चौराहे पर जा रही थी तभी बाराबंकी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पति ने बताया कि भतीजी की शादी में शामिल होने आये थे। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

