रात्रि में घर में घुसे चोर को जाग होने पर गृह स्वामी ने शोर मचा दिया और लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया उसके बाद पुलिस के सुपुर्द किया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के मोहल्ला गोपालगंज राज वाटिका के सामने अकरम सन ऑफ मुन्ना साकिर के आवास पर रात्रि में चोरों ने घुसकर चोरी का प्रयास किया लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो सके मकान मालिक द्वारा जाग होने पर चोर भाग खड़े हुए बताया जाता है एक चोर को मकान मालिक ने लोगों की सहायता से पकड़ लिया घटना चार बजे की बताई जा रही है पकड़ा गया चोर ने अपना नाम रहमान पुत्र चांद मियां मोहल्ला शहवाजपुर वताया उसके पास से चाकू तमंचा जिंदा कारतूस बरामद किया मौके पर कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

