ब्रहद मण्डलीय पशु आरोग्य मेला 29 फरवरी को

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के ग्राम बरौली में आगामी 29 फरवरी को ब्रहद मण्डलीय पण्डित दीन दयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया जायेगा।पशु पालन विभाग की तरफ से होने वाले पशु आरोग्य मेले में सामान्य चिकित्सा,कृतिम गर्भाधान,बधिया करण,बांझपन,लघु शल्य चिकित्सा निःशुल्क होगी।पशु चिकित्साधिकारी मवई डाक्टर सीबी वर्मा ने बताया कि मेले में अयोध्या मण्डल के सभी जिलों बाराबंकी अयोध्या,अम्बेडकर नगर तथा अमेठी जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी टीम रहेगी।डाक्टर सीबी वर्मा ने बताया कि मेले में पशु पालन विभाग के निदेशक तथा अपर पशु निदेशक अयोध्या मण्डल तथा नई तकनीक की जानकारी देने के लिये कुमारगंज कृषि विश्व विद्यालय के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।मेले स्थल का चयन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अयोध्या डाक्टर एके श्रीवास्तव द्वारा किया गया है।श्री वर्मा ने बताया कि मेले में सांसद लल्लू सिंह व् विधायक राम चन्द्र यादव को भी आमंत्रित किया गया है।मेले को सफल बनाने के लिये मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके श्रीवास्तव प्रयास में लगे हुए हैं।डाक्टर सीबी वर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम गांव गांव जाकर पशु पालकों को मेले के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे हैं।

Don`t copy text!