शिक्षा इंसान को बनाती है सफल: गोप वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बोले सपा के राष्ट्रीय सचिव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कस्बा सतरिख में स्थित अहमदी अकबर वारसी विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द सिंह गोप पहुंचे। इस मौके पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए श्री गोप ने कहा कि आज के प्रवेश में शिक्षा बहुत जरूरी है शिक्षा इंसान को कभी भूखा नही मरने देगी, शिक्षा प्राप्त हो जाने के बाद इंसान अपने जीवन यापन के तमाम श्रोत तलाश लेता है मेरा बच्चों से यही कहना है की बस चौदह पंद्रह साल की मेहनत करके अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर लो फिर आपका भविष्य अपने आप संवर जायेगा। आपके माता पिता ने जो सपना देखा है उनकी आशाओं पर आपको खरा उतरना है। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने आगे कहा कि शिक्षा के लिए सपा सरकार में संचालित की गई तमाम योजनाएं आज भी मील का पत्थर साबित हो रही हैं। वहीं उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला एसोसिएषन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की भांति स्कूल परिवार, बच्चों, अभिभावकों को टिप्स दिया कि वो बच्चा महान हो जाता है जिसके अच्छे संस्कार से उसके माता पिता का नाम रोशन होता है। इसलिये बच्चों खूब मन लगाकर पढ़े, अभिभावकों से निवेदन किया कि इस महंगाई की मार को देखते हुए अपने बच्चों को उच्च शिक्षा अवश्य दिलाएं। एक टाइम खाना खाइए लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाये जरूर। वार्षिकोत्सव में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, शाहीन सईद, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, वीरेन्द्र मौर्य, वकील अहमद, शांति ओम आदि मौजूद रहे। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

