बच्चों को टोल फ्री नम्बरों के प्रति किया जागरुक

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। शुक्रवार को बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन टीम द्वारा विकास खण्ड हरख के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारादीपू में संयुक्त रुप से जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन सदस्य मनीष सिंह ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि चाइल्ड लाइन 24 घण्टे चलने वाली मुफ्त आपातकालीन फोन सेवा है उन बच्चों के लिये जिन्हे देखभाल और सुरक्षा की जरुरत है। बच्चे किसी मुसीबत में हो तो मद्द के लिये चाइल्ड लाइन 1098 डायल करें। आपकों कहीं पर कोई बच्चा लावारिस दशा में, बालश्रम, भिक्षावृत्ति, बालविवाह में लिप्त दिखे तो आप उस बच्चे के अच्छे भविष्य के लिये चाइल्ड लाइन 1098 पर फोन करें। वहीं चाइल्ड लाइन सदस्य पंकज राणा ने बच्चों को टोल फ्री नम्बर 1098, 101, 102, 108, 112, 181, 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि आप जब भी घर से निकले तो अपने माता-पिता को सही बताकर निकले की आप कहां जा रहे हैं। सभी बच्चे अपने माता-पिता का नाम व घर का पता सहित ऐसे तीन मोबाइल नम्बर याद रखिये जिनसे आप मुसीबत में मद्द ले सकते हों। कोई अंजान व्यक्ति आपको कुछ खाने को दे तो आप उसको मत खाइये उसमें जहरीला पदार्थ भी हो सकता है जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं चाइल्ड लाइन सदस्य अनिल यादव ने बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 याद कराने के लिये दस नौ आठ बच्चो की है ठाठ के नारे लगवाये। चाइल्ड लाइन सदस्य रमा जायसवाल ने गुड टच व बैड टच तथा चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो के विषय पर जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशारानी यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों से मुसीबत में टोल फ्री नम्बरो से मद्द लेने के लिये प्र्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक प्रांशूराम वर्मा, अमित पाठक, पूजा, तिवारी सहित विद्यालय का पूरा स्टाॅफ मौजूद रहा।

ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम कर किया जागरुक

बाराबंकी। चाइल्ड लाइन जिला उपकेंद्र बनीकोडर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम बनीकोडर ब्लॉक के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक खंड विकास अधिकारी कोऑपरेटिव राम निहोर वर्मा व ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याणकृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मुन्नी भारती मुख्य सेविका बबीता श्रीवास्तव चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार सदस्य अखिलेश कुमार राम कैलाश अंजली जयसवाल बंदना देवी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी  आरसी पांडे एवं कई आशा बहु व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बैठक में परिचय के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कन्या सुमंगला योजना स्पॉन्सरशिप शादी अनुदान बाल संरक्षण समिति टोल फ्री नंबर स्वास्थ्य व पोषण पर बिंदुवार चर्चा किया गया और अपने दायित्वों को निभाते हुए एक साथ मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में अपना सहयोग करने की अपील की गई समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे भ्रूण हत्या दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा बाल विवाह लैंगिक अपराध बाल श्रम आग से निपटने के लिए मिलकर काम करने के लिए बात की गई कार्यक्रम का संचालन टीम लीडर अवधेश कुमार ने किया।

Don`t copy text!