सड़क हादसे में छात्र घायल

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज चैराहे पर हॉइवे पार करते समय सिफ्ट डिजायर एव बॉइक में हुई टक्कर से बॉइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया आनन फानन में पहुँची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बीएसी प्रथम वर्ष के छात्र शैलेन्द्र कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी सत्यप्रेमी नगर व अंकुर माहेश्वरी पुत्र ब्रजेश कुमार माहेश्वरी निवासी जीतनगर थाना नगर कोतवाली शुक्रवार को पटरंगा स्थित रामनरेश डिग्री कालेज से परीक्षा देकर बॉइक नम्बर यूपी 41 जे 4730 से घर वापस आ रहे थे। सफदरगंज चैराहे पर दोनों छात्र जैदपुर की ओर चले गये तथा जब वापस आये तो अंकुर माहेश्वरी बॉइक से उतर लिया और शैलेन्द्र हॉइवे पार कर रहा था कि अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सिफ्ट डिजायर नम्बर यूपी 54 आर 1777 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे शैलेन्द्र डिवाइडर से रगड़ता हुआ काफी दूर गिरा जिससे शैलेन्द्र का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। कार सवार रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मऊगौरपुर के निवासी है तथा पंकज पुत्र नन्हे कार चला रहा था। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!