टास्क फोर्स कमेटी की बैठक सम्पन्न

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। स्वास्थ्य शिक्षा राजस्व विकास विभाग व बाल विकास विभाग की तहसील स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान की अध्यक्षता व डाॅ सन्तोष सिंह अधीक्षक सीएचसी सिरौलीगौसपुर के संयोजन में हुयी। जिसमें डब्लूएचओ के प्रभारी ने टीकाकरण 0 से 2 वर्ष के बच्चों का कराना बहुत जरूरी है।टीकाकरण बच्चे को होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचाता है।जैसे काली खांसी गला घोंटू टिटनेश पोलियो दिमागी कमजोरी डायरिया टीवी न्यूमोनिया दिमागी बुखार से टीकाकरण से बच्चो को बचाया जा सकता है।उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान ने अपने उदबोधन मे कहा इस कार्य मे लगे स्वास्थ्य बाल विकास आदि विभाग इस महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत क्रियान्वयन करा कर 0 से 2  वर्ष के बच्चो का टीकाकरण अवस्य करावें बहुत जरूरी है। जंहा भी हम लोगों की आवाश्यकता पड़े हमारी राजस्व की टीम सहयोग के लिये सदैव तात्पर्य है। बैठक में  बीईओ मुकेश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डाॅ सन्तोष सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा  विकास विभाग के आशीष कुमार वर्मा सहायक विकास अधिकारी कोआपरेटिव आदि थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!