दीपोत्सव स्थल और जीआईसी ऑडिटोरियम का पैदल गस्त कर किया निरीक्षण

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बारावंकी ।आपको बता दें कि सीओ डॉक्टर बीनू सिंह ने धनोखर तालाब / दीपोत्सव स्थल और जीआईसी ऑडिटोरियम का पैदल गस्त कर किया निरीक्षण वही इस चार दिवसीय महोत्सव में नव संवत्सर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है यह कार्यक्रम 4 दिन तक चलता है धनोखर तालाब पर 17 मार्च 2023 शुक्रवारl समय 5:00 बजे से शुरू किया जाएगा वही 18 मार्च 203 शनिवार को मोटरसाइकिल यात्रा जीआईसी ऑडिटोरियम मे 1:00 बजे शुरू किया जाएगा जिसका प्रारंभ जीआईसी ऑडिटोरियम से लेकर पटेल चौराहे, और आवास विकास,लखपेड़ा बाग,सिटी कॉलेज, पल्हरी, नाका सतरिख, बड़ेल, धनोखर, नेबलेट,छाया चौराहा, और के. डी.सिंह बाबू चौराहा से वापसी जीआईसी ऑडिटोरियम में समाप्त किया जाएगा और नारी पदयात्रा 19 मार्च 2023 रविवार धनोखर चौराहे से लेकर लगभग 3:00 बजे नागेश्वर नाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और 20 मार्च 2023 सोमवार हिंदू नव वर्ष उत्सव एवं कवि सम्मेलन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी शाम 4:00 बजे से जीआईसी ऑडिटोरियम में किया जाएगा नव वर्ष महोत्सव समिति को ध्यान में रखते हुए डॉ बीनू सिंह ने मंच और आतिशबाजी स्थल, प्रदर्शनी गेट, कार पार्किंग, बाइक पार्किंग, और आने जाने वाले रास्ते का भ्रमण किया और लोगों को उचित दिशा निर्देश दिए थाना अध्यक्ष कोतवाली नगर और यातायात निरीक्षक के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नव संवत्सर कार्यक्रम के संयोजक के साथ पुरे ऑडिटोरियम और आसपास के रास्तों का भी निरीक्षण कर लोगों से बातचीत की डॉक्टर बीनू सिंह हमेशा से लोगों की सुरक्षा व्यवस्था मे लगी रहती हैं डॉक्टर बीनू सिंह ने कहा जनता की सुरक्षा और उनकी समस्या का समाधान करना हमारा कर्तव्य है कुछ दिन पूर्व होली पर्व को लेकर भी डॉक्टर बीनू सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर निरीक्षण किया था l वहीं बंकी में भी मोहर्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व डॉ बीनू सिंह बंकी l पुलिस चौकी पर रहने वाले पुलिसकर्मियों को उचित दिशा निर्देश दिए थे l वहीं नव संवत्सर कार्यक्रम को लेकर डॉ बीनू सिंह ने कार्यक्रम के संयोजक से बात कर जाना कि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है डॉक्टर बीनू सिंह अपने काम को लेकर हमेशा रिजर्व रहती हैं

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!