फतेहपुर बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने जिला योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता इब्राहिमबाद के खेल मैदान में आयोजित हुई।खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री एड. सुमन चैहान ने किया।खिलाड़ियों के परिचय के साथ भाजपा मंत्री सुमन चैहान ने कहा युवा देश का भविष्य हैं। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।व्यायाम योग और खेल से स्वस्थ शरीर होता है।केंद्र व राज्य सरकार युवाओं को लगातार खेल के अवसर दे रही है। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विकास कुमार वर्मा प्रथम, लंबी कूद में आकाश सिंह चैहान प्रथम व गोला फेंक मे ओमप्रकाश प्रथम वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में मानसी सिंह प्रथम रही। बालक वर्ग की कबड्डी में इब्राहिमबाद प्रथम रही तो वहीं बालिका वर्ग की कबड्डी में भी इब्राहिमबाद की लड़कियों ने परचम लहराया।दौड़ कुश्ती लंबी कूद गोला फेंक कबड्डी आदि की विविध विधाओं में विजई प्रतिभागियों को इसरौली चैकी इंचार्ज कमल राज सिंह व अधिवक्ता राम सिंह चैहान ने संयुक्त रूप से पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये।कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री राहुल कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम संयोजक राज्य स्तरीय खिलाड़ी तुलसीराम चैहान ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर बजरंग दल संयोजक ललित बाजपेई राजेश यादव प्रधान कमलेश राजेश पाल नफीस सहज राम सहित सैकड़ों खिलाड़ी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

