स्वैक्षिक रक्त दान दिवस का हुआ आयोजन* ;*लोगो ने की सराहना

नेवाज अंसारी बाराबंकी

बाराबंकी ,जहां एक ओर किसानों की सरसों व गेहूं की फसलें पककर तैयार हो रही है और आलू भंडारण करने में किसानों को आये दिन बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही सबकुछ भूल कर किसानों ने लोगो का जीवन बचाने का वीड़ा भी उठा रखा है ।

जी हां जनपद बाराबंकी के जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में भाकियू की जिला अध्यक्षा अनुपमा वर्मा के नेतृत्व में स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का कर्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें राम प्रताप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सिरौली गौसपुर के साथ भारी संख्या में कार्य कर्ताओ व पदाधिकारियो ने रक्त दान कर महादानी बनने का गौरव प्राप्त किया ।
बता दे कि विगत पंद्रह वर्षो से यह शिविर भाकियू द्वारा आयोजित होता रहा है जिसमे हर वर्ष काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता रक्त दान करते है । भाकियू द्वारा किये गए इस महान कार्य के लिए लोगो ने सराहना भी की है ।

Don`t copy text!