त्रिलोकपुर बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय उटखरा में विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने विज्ञान और गणित के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। यह दिवस हर साल फरवरी में मनाया जाता है। इस माह सर सीआर रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है। जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है इस मौके पर स्कूल में गणित विज्ञान के दर्जन भर मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों ने विभिन्न मॉडल जैसे प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, मानव शरीर के आंतरिक भाग, पारिस्थितिक तंत्र, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण आदि के मॉडल बनाए। कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कई तरह के मॉडल प्रदर्शित किए। प्रधानाचार्य ने बच्चों के इन मॉडलों की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक, शिशिर पांडे, अवधेश शरण,सुरेंद्र बहादुर, के अलावा अभिभावक मौजूद थे।
शमीम अंसारी बाराबंकी:

