मिशन बालवाटिका का प्रशिक्षण संपन्न

चंद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

कोठी, बाराबंकी। प्री-प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत संचालित ’मिशन बालवाटिका’ के अंतर्गत बीआरसी केसरगंज विकासखंड सिद्धौर जनपद बाराबंकी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण बीती 13 से 17 मार्च तक दिया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिशन बाल वाटिका के अंतर्गत प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण मे सभी प्रतिभागियों को आई.सी.डी.एस. द्वारा विकसित किए गए पहल ई.सी.सी.ई. मैन्यूअल पर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मॉडल आँगनवाड़ी की अवधारणा, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से संबंधित साक्षरता और संख्यात्मकता और पूर्व-प्राथमिक के लिए शैक्षणिक दृष्टिकोण, बच्चों का आकलन जैसे विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। सभी चर्चाओं में लिंग समावेशी केंद्र और सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा को भी रेखांकित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व-प्राथमिक शिक्षा की बेहतरी के लिए नई शिक्षा नीति 2020 में अपनाई गई महत्वपूर्ण रणनीतियों, स्कूल तैयारी कार्यक्रम और पहल मैन्यूअल के साथ इसके जुड़ाव को भी रेखांकित किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवं 4 पोस्टर्स दिए गए। प्रशिक्षण के सभी सत्रों को गतिविधि-आधारित रूप मे डिजाइन किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप सभी प्रतिभागियों ने सभी सत्रों को बहुत आसानी से समझ सके। सन्दर्भदाता अभिषेक नाग,शिवम शर्मा, आशीष वर्मा के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर एवं बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी सिद्धौर एवं नोडल एआरपी आदर्श पांडेय के द्वारा प्रमाणपत्र वितरित कर किया गया।  चंद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

 

Don`t copy text!