हड़ताल का दिखा असर, सैकड़ो गांवो की बिजली गुल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते सिरौलीगौसपुर के विद्युत उपकेन्द्र से संचालित सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गयी। आपात सेवा तहसील ब्लाक संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर सीएचसी सिरौलीगौसपुर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित हो गई है।विद्युत उपकेन्द्र सिरौलीगौसपुर में पुलिस कर्मियों के अलावा एक दो संविदा कर्मी कार्यालय के आस पास दिखे वह भी हड़ताल पर थे। बताते चलें कि सिरौलीगौसपुर विद्युत उपकेन्द्र द्वारा कस्बा बदोसरांय में संचालित विद्युत लाइन कस्बा बदोसरांय में बीती रात से 11हजार लाइन का तार टूट कर सडक पर गिर गया है तभी से बदोसरांय कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।केन्द्र पर पुलिस बल तैनात है जिसके चलते धरना प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है। विद्युत कर्मियों की इस हड़ताल से तहसील मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय के साथ साथ संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर सीएचसी सिरौलीगौसपुर के साथ ही गेस्ट हाउस सिरौलीगौसपुर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप्प है। विद्युत उपकेन्द्र पर अधिकारी कर्मचारी नहीं मिले।उधर रामसनेही घाट डिवीजन से संचालित विद्युत उपकेन्द्र कोटवाधाम की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है कोटवाधाम अरियामऊ संहजनी सनांवा सहित सैकड़ों गांवों की विजली आपूर्ति बाधित है हडताल के चलते लोकल फाल्टों को कोई सही करने वाला नहीं है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!