ग्रामीण क्षेत्र में गांवों को जोड़ने वाली सड़के मरम्मत के अभाव में जर्जर…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्रामीण क्षेत्र में गांवों को जोड़ने वाली सड़के मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुकी है। सड़कों की डामर युक्त गिट्टियां नदारद हो चुकी है तो सफेद नुकीले पत्थर की रोड बन गई।जिस पर अक्सर छुट-पुट दुर्घटनाए भी होती रहती है परन्तु लोक निर्माण विभाग ध्यान देना उचित नही समझा रहा है। विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत क्षेत्र के विभिन्न गांवों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछा हुआ था।चलने में सड़के एकदम लकदक हुआ करती थी।लेकिन वर्तमान समय का नजारा कुछ अलग ही नजर आता है । यूपी सरकार के मुखिया के सख्त निर्देशों के बाद भी अभी तक दर्जनों सड़कों की मरम्मत नही की जा सकी है। जिसके चलते आवागमन के दौरान काफी दिक्कत होती है । हालांकि पूर्व में सड़क निर्माण के दौरान मरम्मत कार्य में बरती गई अनियमितता की पोल कुछ ही महीनों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बहराईच हाइवे से ग्राम ज्योरी, अमदहा, नैनामऊ , ख़ैरातीपुर, भयारा रोड सहित अयोध्या हाइवे को जोड़ने वाली शहाबपुर से मुबारकपुर की सड़क मरम्मत होने के बाद पुनः गिट्टियां तक उखड़ गई है। जो आज सड़कें अपनी मरम्मत की राह देख रही है। सड़क पर चलने वाले राहगीरों को मुश्किलों भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।लेकिन सब कुछ देखकर जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है।  शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!