साथी ने ही मामूली कहासुनी में सरिया मारकर हत्या

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। 6 माह साथी के साथ मुंबई कमाने गये युवक की साथी ने ही मामूली कहासुनी में सरिया मारकर हत्या कर दी। तीन दिन घर आये युवक का शव देख गाँव में कोहराम मच गया। वृद्ध माता पिता जवान बेटे की मौत से जहाँ कराह उठे वही बहनों के हाथ पीले करने के लिए जिस खुशी से भाई प्रदेश गया था वह सपना पूरा नही हो सका ।  मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौखण्डी निवासी 30 वर्षीय सफाउद्दीन पुत्र राहत हुसैन की दर्दनाक मौत का है। 6 माह पूर्व सफाउद्दीन सफदरगंज निवासी इस्माइल मलिक को साथ मे लेकर मुंबई गया हुआ था भिवंडी इलाके में रह कर वेल्डिंग का काम करता था। तीन दिन पूर्व काम के दौरान सफाउद्दीन से इस्माइल मलिक के धक्का लग गया जिससे गुस्से में इस्माईल मलिक ने लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी लहूलुहान सफाउद्दीन को
मरणासन्न कर इस्माईल मलिक वहां से फरार हो गया। मुम्बई में ही काम धंधे के सिलसिले में रह रहे सफाउद्दीन के भाई जियाउद्दीन को भाई की हालत की जानकारी मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचकर भाई को तड़पता देख कर रोने चिल्लाने जिससे वहां पर भीड़ एकठ्ठा हो गई लोगों की मदद से आनन फानन में निजी अस्पताल ले गये लेकिन हालत नाज़ुक होने के कारण डाक्टरों ने रिफर कर दिया परेशान हाल भाई गम्भीर रूप से घायल सफाउद्दीन को अस्पताल लेकर पहुँचता उससे पहले रास्ते मे ही सफाउद्दीन ने दम तोड़ दिया।

 बूढ़े माँ बाप की टूटी सहारे की लाठी बहनों के सपने नही कर सका पूरा
सफदरगंज थाना क्षेत्र के चौखण्डी निवासी राहत हुसैन अंसारी के परिवार की माली हालत ठीक नही है राहत हुसैन के दो बेटे व चार बेटियां हैं जिसमे दो बेटियों की शादी हो चुकी है तथा दो बेटियों के रिस्तो की बात चल रही हैं बहनों के हाथ पीले करने का सपना लेकर दोनों भाई सफदरगंज निवासी इस्माइल मलिक को साथ लेकर मुम्बई गये थे कि पैसा कमाने के बाद खुशी खुशी बहनों की शादी करेंगे लेकिन भाई की मौत से दोनों बहनें सबीहा बानो व उम्मे हबीबा का रो रो कर बुरा हाल है। वही 70 वर्षीय बाप जिसे जवान बेटों की कमाई का ही सहारा था बेटे की मौत से पूरी तरह बेसुध हो गया है । चौखण्डी पहुँचे शव को देखकर पूरा गाँव हतप्रभ और ग़मगीन हो गया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!