थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से धोखा देकर ली गई क्रेटा कार बरामद-
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी: थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-40/2023 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मोहन विश्वकर्मा पुत्र सन्तोष कुमार निवासी बहादुरपुर ढकवा पर्वतपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को आज दिनांक 27.03.2023 को अनवारी बैरियर के पास थाना कुर्सी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद क्रेटा कार UP 32 GT 8924 बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैने उपरोक्त कार रिजवान पुत्र मो0 साकिर निवासी ग्राम अमरसण्डा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी से गाड़ी खरीदने के बहाने धोखे से जनपद सम्भल निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया । गाड़ी पर लोन होने के कारण ट्रांसफर नही हो पा रही थी जिस कारण मैंने अपने दोस्त आलोक सिंह के साथ मिलकर गाड़ी की फर्जी एन0ओ0सी0 हीरो फिनक्राप फाइनेंस कम्पनी के नाम पर बनवाया लेकिन गाड़ी मालिक को जानकारी होने पर आर0टी0ओ0 ऑफिस से गाड़ी को ब्लैक लिस्ट करवा दिया।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

