आरोग्य मेले का प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान ने किया उद्घाटन
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश, लखनऊ के द्वारा वर्ष 2019 की भांति वर्ष 2020 में भी संचारी रोगों के रोक थाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुये व्यापक अभियान चलायें जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं, के अनुपालन में 1 मार्च से संचारी रोग अभियान, दस्तक अभियान का तथा वेक्टर जनित रोगों (जेई/एईएस) से बचाव एवं नियंत्रण का उद्वघाटन प्रभारी म़न्त्री दारा सिंह चैहान के द्वारा मुख्यमन्त्री आरोग्य मेले प्रा.स्वा.केन्द्र हरख बाराबंकी में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जन्तु पर्यावरण एवं उद्यान मन्त्री दारा सिंह चैहान एवं जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक अरविन्द चर्तुवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. रमेश चन्द्र, कार्यक्रम नोडल अधिकारी डा. आरसी वर्मा एवं समस्त अपर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तथा सामु.स्वा.केन्द्र हरख के अधीक्षक अपने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियांे के साथ व अन्य समस्त सहयोगी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अल्का मिश्रा, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विषेश संचारी रोग नियन्त्रण, दस्तक रोग अभियान के लिये दिमागी बुखार से बचाव हेतु आम जन मानस को सभी जानकारियों को उपलब्ध कराने के लिये तथा अन्य सभी सहयोगी विभागों के माध्यम से जनपद, तहसील, ब्लाक, ग्राम स्तर पर व्यापक कार्ययोजना बना कर इन रोगों से बचाव हेतु प्रभारी कार्यवाही सुनिश्चित करानेह के लिये ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की सभी आशाओं द्वारा तथा बाल विकास के सभी आगंनवाडी कार्यकत्रीयों के साथ उनके कार्यक्षेत्र में सभी लोगों को अपने अपने कार्यक्षेत्र में प्रत्येक घर का भ्रमण करना है तथा संचारी रेग के प्रति सचेत करना है आवश्यक्ता पडने पर बुखार से प्रभावित बच्चों को नदजीकी साु0स्वा0केन्द्र पर 108 या 102 एम्बुलेन्स के माध्यम से पहुचाना है, तथा उनके इलाज में मदद करना है। आशा कार्यकत्री को प्रत्येक घर में जा कर मच्छरों के पनपने के स्थान के रोक थाम हेतु सभी को सचेत करना है। तथा उन्हे साफ -सफाई के प्रति जाकरुक करके व्यक्तिगत एवं वातावरणीय स्वच्छता के प्रति मच्छर जनित बीमारियाॅ मलेरिया,फाईलेरिया,डेगू, चिकनगुनिया एईएस/जेई (दिमागी बुखार) के प्रति जागरुक करना है। क्योकि हमारे जनपद की अधिकाश आबादी तराई के क्षेत्र में निवास करती है, जहां दिमागी बुखार के प्रकोप की संभावनाा अधिक रहती है। इस लिये एक साल से 15 साल के सभी बच्चों को जे0ई0 टीकाकरण अवश्य करायें। अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इक्ठा न होने दे घर व कार्यस्थल के आस पास पानी जमां न होने दें, कूलर गमलों आदि को सप्ताह में एक बार खाली कर के अवश्य सुखायें। गढडों में जहां पानी एकत्रित हो उसे मिटट्ी से भर दें, पूरी बाह वाली कमीज एवं पैन्ट पहनें, मच्छर रोधी उपाय अपनायें, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, दरवाजें एवं खिडकियों पर जाली लगवायें,पानी की टन्की पूरी तरह से ढक कर रखें, नालियों में जलभराव न होने दें और उनकी नियमित सफाई करें। जानवर वाडों कों घर से दूर रखें, जंगली झाडियों की नियमित सफाई करें, चूहे छछूंन्दर, से बचें पीने के लिये पानी इण्डिया मार्क 02 का प्रयोग करें, खाने से पहले साबुन से हाथ धोयें तथा नियमित शौचालय का प्रयोग करें, कुपोशित बच्चों का विषेश घ्यान रखे, पोषाहार के साथ साथ कुपोशित बच्चों का समय पर टीकाकरण करायें। आवश्यक्ता होने पर पोषण पुर्नवास केन्द्र पर भर्ती करायें तथा 09 माह से 12 माह में प्रथम एवं 16 माह से 24 माह के अन्दर द्वितीय जे0ई0 का टीकाकरण अवश्य करायें , स्वच्छ पेय जल का प्रयोग करें, तथा सभी बच्चों एवं क्षेत्र के सभी जनसामान्य हैण्डवासिंग की विधि के बारे में जानकारी प्रदान करायें। आप सभी क्षेत्रावासियों के घर में आशा कार्यकत्री के द्वारा आगामी 16 से 31 मार्च के मध्य अपने क्षेत्र के हर घर का दौरा करेंगी, जिसमें आप सभी लोग उनका सहयोग करिये वह आप लोगों को दिमागी बुखार से बचाव व उपचार व अन्य सुविधाओं के प्रति जागरुक करेगीं।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

