त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम ज्योति शर्मा व ई ओ नवनीत कुमार ने बाजार में अतिक्रमण को लेकर नाराजगी व्यक्त की और दुकानदारों को चेताया भी अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली त्योहारों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने लगाम कसना शुरू कर दी है। बुधवार को एसडीएम ज्योति शर्मा व ईओ नवनीत कुमार ने नगर के विभिन्न मार्गों पर जाकर दुकानदारों के पेंच कसे। इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण यदि जाम जैसी समस्या आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई शैलेन्द्र प्रताप सिंह, लिपिक राजीव कुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!