ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की हुई मौत- परिवार में मचा कोहराम,पुलिस ने पीएम को भेजा शव

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

बदायूँ। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव जगत निवासी श्रीकृष्ण मौर्य 45 वर्ष पुत्र गोपाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
मंगलवार को वे मजदूरी करने थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव नगला शर्की में आये थे। बताया जा रहा है कि नगला शर्की निवासी कल्यान के यहां वाउंड्रीबाल का निर्माण कार्य चल रहा है। श्रीकृष्ण उनके यहां ही काम कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में वे आ गये। हादसे में उसकी मौत हो गई। ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!