न्याय की गुहार लगाता समाचार पत्र विक्रेता, पुलिस में दी तहरीर
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत दबंगो के आतंक से एक समाचार पत्र विक्रेता डर के मारे गांव से पलायन करने को मजबूर है। समाचार पत्र वितरित करते समय आयेदिन दबंग उसका रास्ता रोक कर गाली गलौज के साथ साथ मारपीट तो करते ही हैं साथ ही में उसको जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने थाना असन्द्रा में नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। सोमवार को पीड़ित हॉकर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार, थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम बेलिया गजपतिपुर निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र परागदत्त पिछले कई वर्षों से समाचार पत्र बांटकर अपनी और अपने परिवार की जीविका चला रहा है। गांव का ही रहने वाला दबंग सोमनाथ पुत्र जगजीवन और रामराज पुत्र सोमनाथ आदि लोगों ने अषोक का जीना हराम कर रखा है। चुनावी रंजिश के कारण यह दबंग अषोक से रंजिष मानते हैं और इसी वजह से आयेदिन उसको सरेआम अपमानित करने में नही चूकते हैं। बीती 2 अप्रैल की सुबह जब अषोक कुमार यादव नई सड़क तिराहे से समाचार पत्र लेकर उसको बांटने के लिए पठकनपुरवा चौराहा पहुंचा था तो पहले से वहां मौजूद इन दबंगो ने अशोक का रास्ता रोक लिया और साइकिल छीनकर उसको अश्लील गालियां देने लगे। अषोक ने मना किया कि गालियां क्यों दे रहे हो मेरी क्या रंजिष है इतना सुनते ही दबंग मारपीट पर उतारु हो गये। इसी बीच चौराहे पर रहने वाले कई स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को शांत कराया। पीड़ित ने सुबह ही थाना असन्द्रा में जाकर दबंगो के विरुद्ध लिखित षिकायत देकर कार्यवाही की मांग की। लेकिन थाना प्रभारी ने जांच का आष्वासन देकर मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया। यहां तक की थाना प्रभारी ने किसी पुलिसकर्मी को भेजकर मौके पर जांच कराने की जहमत तक नही उठायी। सोमवार सुबह पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक दिनेष कुमार सिंह को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित अषोक का कहना है कि दबंगो का आतंक पूरे गांव में फैला हुआ है। आयेदिन यह दबंग अपनी दबंगई के कारण ग्रामीणों को परेशान करते रहते हैं ग्रामीण इसकी शिकायत भी करते हैं लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नही करती है। अगर यही हाल रहा तो मैं अपने पूरे परिवार सहित गांव छोड़ने को मजबूर हो जाऊंगा। वहीं दूसरी तरफ सिद्धौर विकास खण्ड क्षेत्र के हाकर संघ के अध्यक्ष तीरथ राम गुप्ता ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही नही की और अखबार बांटने के समय हाकरां की सुरक्षा नही की तो क्षेत्र के सभी हाकर समाचार पत्र वितरण का काम बंद कर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्षन को बाध्य होंगे। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

